सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तिथि किसे कहेते है।

जीव अकेला आता है और अकेले जाता है उसे * एकम * कहेते हैं। जीव दो प्रकार का धर्म का पालन करता है उसे * बीज * कहेते हैं। जीव देव-गुरु-धर्म कि आराधना करता है उसे * त्रीज * कहेते हैं। जीव दान,,शील,, तप,, और भाव आदरता है उसे * चोथ * कहेते हैं। जीव पाँच इन्द्रियों को वश में रखता है उसे * पाँचम * कहेते है। जीव छ: काय के जिवोकी रक्षा करता है उसे * छठ्ठ * कहेते हैं। जीव सात कुव्यसन को त्यागता है उसे * सातम * कहेते है। जीव आठ प्रकार के कर्मो को खपाने का प्रयत्न करता है उसे * आठम * कहेते हैं। जीव ब्रह्मचर्य के नव-वाड पालन करनेका प्रयत्न करता है उसे नम या * नवम * कहेते हैं। जीव दस प्रकार के यति धर्म की अनुमोदना करता है उसे * दसम * कहेते हैं। जीव श्रावक की ग्यारह पडिमा धारे उसे * अगियारस * कहेते हैं। जीव बारह प्रकार की भावना भाये उसे * बारस * कहेते हैं। जीव तेरह काठिया दूर करने का प्रयत्न करे उसे * तेरस * कहेते हैं। जीव चौदह नियमों का पालन करे उसे * चौदस * कहेते हैं। जीव पंद्रह भेदे शुद्ध नियम पाले उसे * पुनम * कहेते है।